नेहरू युवा केन्द्र शिमला ने महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

0
4
महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड
महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

शिमला।  नेहरू युवा केन्द्र शिमला द्वारा महिला मंडल बनुटी व एनजीओ हेल्पिंग हैंड के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड एनजीओ के कार्यक्रम समन्वयक श्रीमति सुनीता देवी और महिला मंडल की प्रधान  सुनीता उपास्थित रही। साथ ही नेहरू युवा केंद्र शिमला के युवा स्वयं सेवी सुश्री किरण शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुई।

 

यह भी पढ़े:-किन्नौर जिला में वन अधिकार अधिनियम-2006 पर लगाया गया प्रशिक्षण शिविर

 

नेहरु युवा केंद्र शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति  जागरूक किया और लगभग 25 पौधे लगाए गए।  इसमें  महिला मंडल की 37 महिलाओं ने भाग लिया । उन्हें  भारत सरकार के अभियान मेरी लाइफ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।