नव-नियुक्त मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, राजभवन में राज्यपाल से मिले

0
3

शिमला: प्रदेश की नौकरशाही में पिछले कल बड़ा बदलाव हुआ और प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त आईएएस अधिकारी राम सुभग सिंह ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद पद संभालने की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी आर डी धीमान को दी गई नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हुई और प्रदेश को अपना नया मुख्य सचिव मिला।

इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए आज मुख्य सचिव आरडी धीमान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुख्यमंत्री आवास और कोर में जाकर मुलाकात की हालांकि यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी और आर डी धीमान मुख्य सचिव बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री से मिले।

इसके अलावा शुक्रवार को नए मुख्य सचिव आरडी धीमान ने राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथन लेकर से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव और राज्यपाल की मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट थी।