आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। मशोबरा व्यापार मंडल की वार्षिक बैठक सोमवार सांय मशोबरा में आयोजित की गयी। इस मशोबरा के सभी व्यापारियों ने भाग लिया। इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें प्रधान अशोक मोदी को चुना गया जबकि उपप्रधान मनोज शर्मा को चुना गया। सचिव अतुल शर्मा, सह सचिव गौरव सूद, अमित कोषाध्यसहगल,सह कोषाध्यक्ष संजीव गौतम और मीडिया प्रभारी विरोचन शर्मा को चुना गया।
इस अवसर पर अशोक सूद ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि मशोबरा व्यापार मंडल की समस्याओं को उन्होंने समय.समय पर उठाया है। आगे भी उन्होंने व्यापार मंडल के हित में काम करने का आश्वासन दिया।