नवनिर्वाचित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने राजभवन में राज्यपाल से की मुलाकात

0
3

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने आज राजभवन में प्रदेश के राज्यपाल महामहिम राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से शिष्टाचार भेंट की।प्रतिभा सिंह का कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद उनकी यह पहली मुलाकात थी।

इस दौरान राज्यपाल ने उन्हें इस नए पद पर बैठने की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर उनके साथ शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा,उपाध्यक्ष सुरेश नागटा व रवि चौहान महासचिव भी साथ थे।