आदर्श हिमाचल ब्यूरोसिरमौर । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और रेणुका के लोकप्रिय विधायक विनय कुमार ने गातधार क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने कोटि से गाता तक 25 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 5 लाख रुपये की लागत से बने गुरु मंदिर सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया।इस मौके पर विनय कुमार ने कहा, “हम रेणुका के लिए हमेशा विकास की दिशा में काम करते रहेंगे। हमारी कोशिश है कि कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। हमने गातधार क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत की है और आगे भी हम इसी तरह काम करते रहेंगे।
उन्होंने कहा यह सड़क और सामुदायिक भवन हमारे क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा है। हमें उम्मीद है कि इससे स्थानीय लोगों को अपने जीवन में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर नई पंचायत अलग विभाजन होने पर सभी पंचायत वासियों को बधाई दी, जिसमें विनय कुमार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हम हर संभव इस नई पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विनय कुमार का भव्य स्वागत किया और उन्हें अपने क्षेत्र के विकास के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान, BDO नेहा नेगी बिट्टू ठाकुर ओपी ठाकुर आदि समस्त पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
Shoolini University
Latest article
विजिलेंस और एसीबी को आरटीआई से बाहर रखकर क्या छुपाना चाहते हैं मुख्यमंत्री :...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
धर्मशाला । कांगड़ा प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो को...
राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध-...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
कसौली । विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के...
केंद्र सरकार ने हिमाचल को आपदा राहत के लिए 288.39 करोड़ रुपये दिए...
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला।भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा आपदा राहत के लिए 288.39 करोड़ रुपये की...











