आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि अब प्रदेश में भाजपा का कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नही। भाजपा अब कांग्रेस के किसी भी नेता व विधायक की खरीद फरोख्त नही कर पायेगी।उन्होंने कहा है कि भाजपा के प्रदेश की पूर्ण बहुमत की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने व धनबल से लोकतंत्र को प्रभावित करने के सारे काले कारनामे का जनता की अदालत में पर्दाफाश किया जाएगा।
अवस्थी ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र पर लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पांच न्याय और 25 गारंटियां कांग्रेस का विजन है और देश कांग्रेस पर पूरा विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि दो चरणों के चुनाव परिणाम इंडिया गठबंधन के बहुमत की ओर इंगित कर रहा है,इससे भाजपा के अंदर चिंता की लकीरें आ गई है ।उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार केंद्र में अपनी सरकार नही बना पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि छह उप चुनाव परिणाम भी कांग्रेस के पक्ष में आएंगे।