स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर किये ।

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 

Ads

शिमला । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम मे पार्टी नेताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा वीरभद्र सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी दूरदर्शिता से आज प्रदेश विकास के शिखर पर है।

स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।
स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।

राठौर ने कहा कि वीरभद्र सिंह विकास के मसीहा थे उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत परमार के बाद प्रदेश को वीरभद्र सिंह ने स्वारा,क्योंकि प्रदेश के जनता ने उन्हें छह बार मुख्यमंत्री के तौर पर चुना।

राठौर ने कहा कि हमें अपने सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के दिखाएं मार्ग पर चलने का पूरा प्रयास करना चाहिए यही हमारी इन नेताओं के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
राठौर ने इस पुनीत कार्य के लिये सभी का आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अतुल शर्मा,चुनी लाल वर्मा,सुरेंद्र गुप्ता,प्रवीण वर्मा,आशीष राठौर के अतिरिक्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद !
सैंज में लगी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया

स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।
स्व.वीरभद्र सिंह की जयंती पर आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के सेंज में उनकी प्रतिमा के आगे कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया ।

वहीं कुमारसैन में हिमालय वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने भी इस मौके पर रक्तदान किया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
इस मौके पर आसपास की पंचायतों से भारी तादात में लोग सैंज पहुंचे व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।