आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। प्रदेश मानसून सत्र के पहले ही दिन जिला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीता धीमान कोरोना पाजिटिव निकल गई है। उन्होंने सत्र का पहला दिन अटेंड किया। शाम के वक्त कुछ दिक्कत होने के कारण विधानसभा की डिस्पैंसरी में रीता धीमान का रैंडम सैंपल लिया गया, जिसकी रोपिर्ट पाजिटिव आई है। उनके पाजिटव आने से विधानसभा में हड़कंप का माहौल है। उनके प्राथमिक संपर्कों की खोज की जा रही है। रीता धीमान के कोराना पाजिटिव होने की पुष्टि अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर डी धीमान ने की है। उन्हों ने कहा कि रीता धीमान को डाक्टरों की सलाह पर कोविड केयर सेंटर मशोबरा या आईजीएमसी शिफ्ट किया जाएगा।
बता दें कि इंदौरा से 45 वर्षीय रीता धीमान भाजपा की टिकट पर पहली बार जीतकर विधानसभा पंहुची हैं। उनके पाजिटिव पाए जाने के बाद विधानसभा परिसर में उन्हीं के साथ रहने वाली भोरंज की भाजपा विधायक कमलेस कुमारी का भी रैेंडम सैंपल लिया जा सकता है। फोन पर बात करने पर रीता धीमान ने बताया कि वे विधानसभा के पहले दिन सत्र में भाग लेने पंहुची थी, लेकिन इस दौरान उन्होंंने लोगों से मिलते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का बखूबी पालन किया है।