विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है भाजपा -प्रतिभा सिंह

0
2
आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला अप्रैल।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह न्यायपालिका पर आक्षेप लगा कर  सर्वोच्च न्यायालय का अपमान कर रही है। न्यायपालिका पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या उनके फेंसलो पर राजनैतिक बयानबाजी किसी भी स्तर पर सहन नही की जा सकती। उन्होंने भाजपा की न्यायपालिका के खिलाफ की गई टिप्पणियों की घोर निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से न्यायपालिका व देश से तुरंत माफी मांगने को कहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत न्यायपालिका के कामकाज को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है जो बहुत ही चिंता की बात है।
प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर झूठे आरोप लगा कर देश की संवैंधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं को परेशान करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है कि देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राजनीति का ध्रुवीकरण कर लोगों में भय पैदा किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस किसी भी सूरत में न तो संविधान से खिलवाड़ होने देगी और न ही देश की न्यायपालिका का अपमान सहन करेगी