युवा विरोधी और दिशाहीन बजट का विरोध जारी रहेगा: रोहित भारद्वाज

0
1

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । रोहित भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश के बजट 2026–27 को लेकर राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की आर्थिक बदहाली और विफल नीतियों को उजागर करता है।

 

उन्होंने कहा कि ₹54,928 करोड़ का बजट केवल कागजी घोषणाओं तक सीमित नजर आता है। महिलाओं को ₹1500 पेंशन और गरीब परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं को उन्होंने भ्रामक बताते हुए कहा कि इनके क्रियान्वयन को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है।

 

रोहित भारद्वाज ने सबसे गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर ग्रुप-बी कर्मचारियों तक के वेतन को 6 माह तक स्थगित करने का निर्णय प्रदेश की खराब आर्थिक स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा,
“वेतन रोककर सरकार चला रहे हैं, और युवाओं को भविष्य देने की बात कर रहे हैं!

 

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार, स्टार्टअप और अवसर की उम्मीद कर रहा था, लेकिन इस बजट में युवाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं दी गई है। यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।

 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस बजट को युवा विरोधी और दिशाहीन करार देते हुए कहा कि वह प्रदेश के युवाओं के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

#AadarshHimachal #HimachalBudget2026 #BJYM #YouthIssues #Employment #HimachalNews #Politics #BudgetDebate

 

📲 हमसे जुड़ने के लिए: पर Subscribe करें | Facebook पेज Like करें | Twitter पर Follow करें
📧 Email: aadarshhimachal@gmail.com
📱 WhatsApp: संपर्क करें