आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी । मुख्यालय मे सुंदर ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया सुंदर ठाकुर ने कहा जा जिला कुल्लू के आउटर सिराज को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा
आनी 13 अप्रैल प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार आनी विधानसभा पहुंचे है। ब्लॉक कांग्रेस एवं सेकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो से भव्य स्वागत किया। जलोड़ी पास,खनाग,कमान्द में स्थानीय जनता के दर्जनों प्रतिनिधि मंडलो ने सुन्दर ठाकुर का स्वागत भी किया और अपने पंचायत अपने गांव की समस्याए बताई। न्यू बाज़ार से रेस्ट हाउस तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने नारे बाज़ी करते हुए ढोल नगाडो के साथ स्वागत सभा तक लाया गया । सीपी एस सुंदर ठाकुर ने सभी का अभिबादन स्वीकार किया आभार और धन्यबाद जताया।
रेस्ट हॉउस में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा की प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुखु की सरकार प्रदेश के विकास हेतु रात दिन काम दी रही है। उन्होंने कहा की जिला कुल्लू का आउटर सिराज आनी,निरमंड में पर्यटको के लिए बेहतरीन सुविधाएं जोड़ी जाएगी। जलोड़ी पास में नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। जलोड़ी पास में लाड्डा के अंतर्गत एक भव्य कम्प्लेक्स दुकाने,होम स्टे,सुलभ शोौचालय, कार पार्किंग,शॉपिंग कम्प्लेक्स,रेन बसेरा आदि का निर्माण कार्य पुरा किया जा रहा है। जो अवैध ढाबे जलोड़ी पास में मौजूद है उन्हे एक सप्ताह में खाली करने के आदेश दिए गये अब नए कम्प्लेक्स में सभी स्थानीय लोगो को दुकाने दी जाएगी। सुंदर ठाकुर ने कहा की वन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आनी,निरमंड,बागा सराहन,जाओं,बागिपुल में नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा।
आनी विधानसभा में पर्यटन विकास और बगवानो,किसानो को सरकारी योजना के अनर्तगत लाभ दिया जाएगा। सरकारी स्कूलों में जो शिक्षकों के खाली पदो को भरने के लिए नई भर्ती शुरु की जाएगी। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए भी पोलसी बनाई जा रही है। आनी कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी पर सुंदर ठाकुर ने कहा की जिला कुल्लू व आनी विधानसभा में विधानसभा चुनावो में गुटबाजी नाराजगी जरूर थी। परन्तु आनी में कांग्रेस प्रत्याशी नहीं जीत सका जिस कारण आनी में कांग्रेस नेता बाहर है। अब कोंग्रेस पार्टी बड़ी और गांधी विचारधारा बाली पार्टी है। अब कोई नाराजगी गुटबाजी नही है। कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लोकसभा चुनावो में आगे बढ़ेगी। इसके अलावा कोंग्रेस सरकार ने जो बादे जनता से किये थे वे सब बायदे पूरे किये जायँगे। इस स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा,बंसीलाल,धनीराम ठाकुर,बुद्धिसिंह ठाकुर,समिति अध्यक्ष विजय कवर,परस राम,रमेश ठाकुर,प्रताप ठाकुर,मदन सूद,तहसील दार दलीप शर्मा,उत्तम ठाकुर,सतपाल ठाकुर कुकू,सत्यपाल ठाकुर,प्रधान सरोजबाला,कुकी ठाकुर,आदि ब्लॉक पार्टी के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।