आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी।पंचायत समिति सभागार में शनिवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा, समिति सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा के मंडलाध्यक्ष लीला चन्द ने की।कार्यकम में आनी विधानसभा क्षेत्र के बिधायक किशोरीलाल सागर बतौर मुख्यातिथि और उनके साथ भाजपा मण्डल आनी के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, बरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल,एससी एसटी निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर टीकम बन्धु, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन भारती तथा बीडीसी अंजना भारती विशेष रूप से मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंच का संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया।इस मौके पर एससी मोर्चा ने बिधायक किशोरीलाल सागर को टोपी, शॉल व ,बैच पहनाकर सम्मानित किया,उन्होंने महर्षि बाल्मीकि सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित कर, उन्हें नमन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ बन्दे मातरम से किया गया।
इस मौके पर बिधायक किशोरीलाल सागर ने अपने सम्बोधन में रामायण के रचयिता,महर्षि बाल्मीकि की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि महर्षि बाल्मीकि के तप, त्याग और आध्यात्मिक ज्ञान के फलस्वरूप वे ,एक महान ऋषि बने, जिन्होंने अपने दिव्य ज्ञान से पवित्र ग्रन्थ रामायण की रचना कर, भावी युग के लिए धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भारत देश ऐसे महान ऋषियों की गाथा व अन्य महापुरुषों की जीवनी से गौरवान्वित है।बिधायक ने इस मौके पर आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कृपा से आनी विधानसभा हल्के का आज तेज गति से चहुंमुखी विकास हो रहा है।यहां सड़कों के निर्माण पर जहां 150 करोड़ रु खर्च किये जा रहे हैं, वहीं पेयजल योजनाओं पर 120 करोड़ रु और 200 करोड़ रु की विभिन्न योजनाओं पर खर्च किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को जागरूक करने के लिए भाजपा का कार्यकर्ता हर ग्राम केंद्र स्तर पर जाएगा।
इससे पूर्व भाजपा एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष लीला चन्द,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन भारती तथा प्रदेश एससी एसटी निगम के बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर टीकम बन्धु ने भी अपने संबोधन में महर्षि बाल्मीकि की जीवनी की विस्तृत प्रकाश डाला और उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।कार्यक्रम में बरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल, 0भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुनी चन्द, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रबक्ता शशि मल्होत्रा, युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रबक्ता वेद ठाकुर,बीडीसी अध्यक्षा अंजना भारती, मण्डल महामन्त्री शेर सिंह, उपाध्यक्ष दयाल वर्मा, एससी मोर्चा के रतन भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा, किसान मोर्चा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, महामन्त्री देवेंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य कमली देवी, पूर्ण कौशल, प्रताप सिंह, हेतराम, ग्राम केंद्र अध्यक्ष तिलक राज शर्मा,मदन लाल, यश पाल, परमार सिंह, तथा किशोरीलाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता व महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रहीं।