पंजोआ में 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु और 50 श्रद्धालुओं के घायल होने की ख़बर दुखद: मुख्यमंत्री

0
5
नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो)

ऊना: जिला ऊना के पंजोआ में आज सुबह हुए दुखद हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत और 50 लोगों के घायल होने की खबर है। इस विषय पर संज्ञान लेते हुए हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा “ऊना के पंजोआ में हुए वाहन हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु तथा 50 श्रद्धालुओं के घायल होने वाली खबर अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व अशोक ग्रस्त परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुई यही कामना करता हूं।

मामले में अब तक 50 लोग घायल बता रहे बताए जा रहे हैं इसके अलावा फिलहाल अभी तक 2 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है ट्रक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ले जा रहा था लेकिन रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गवा दी है मगर अभी घायलों की स्थिति भी सभी परिजनों के लिए चिंता का विषय है।