पांवटा साहिब: यमुना में नहाने उतरे दो युवकों की मौत, गोताखोरों की मदद से पुलिस ने निकाले शव

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

पांवटा साहिब। हिमाचल उत्तराखंड के बॉर्डर एरिया पांवटा साहिब के यमुना नदी में नहाने उतरे दो युवक की डूबने से मौत हो गई हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव निकाल लिए हैं। पांवटा एसडीएम सहित डीएसपी, एसएचओ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

जानकारी अनुसार जिला मंडी के दो युवक टीका राम उम्र 18 साल व मुकेश उम्र 17 साल की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह दोनों लड़के नदी में नहा रहे थे व नहाते हुए गहरे पानी मे डूब गए। दोनों युवक पांवटा में कंपनी में काम करते है। अभी 15 दिन पहले ही पांवटा साहिब आये थे।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव नदी से बाहर निकाले

इनके साथी हरीश ने बताया कि यह तीनों एक साथ नहा रहे थे कि नहाते हुए वापिस किनारे पे आने लगे, तो अचानक वह दोनों नदी में समा गए। जिसके बाद उसने उनको बचाने की कोशिश की पर बचा नही सका।

साथी ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम पांवटा व खुद डीएसपी बीर बहादुर व थाना प्रभारी संजय शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसके बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।

डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने बताया कि दोनों युवकों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा जाएगा। मामला दर्जकर आगामी जांच शुरू कर दी गई हैं।