आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पारंपरिक पहाड़ी नाटियों के रॉकस्टार के रूप में मशहूर गायक अरुण जस्टा ने 19वे हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में आए दर्शकों को अपनी शानदार नाटियों से भाव विभोर कर दिया। अरुण ने हिमाचल की बेहद पुरानी नाटियों को अपनी सुरीली लोक गायकी में कुछ इस तरह पिरोया की युवाओं के साथ साथ ग्राउंड में मौजूद प्रत्येक दर्शक नाटियों की समृद्ध विरासत को सराहता मिला। अपनी पॉपुलर नाटियों ठूनकी, बामनीय और मुश्या से नाम बनाने वाले अरुण काफी समय से स्टेज से दूर थे।
यह भी पढ़े:- 5 से 25 अक्तूबर तक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में आयोजित की जा रही कांस्टेबल पदों की भर्ती
हिमाचल उत्सव में शानदार वापसी करते हुए अरुण जस्टा ने साबित कर दिया की पारंपरिक नाटियों के वो आज भी निर्विवाद रॉकस्टार हैं। जैसे ही अरुण ने अपने कार्यक्रम की पहली लाइन गई पूरा मैदान सीटियों से गूंज उठा। उसके बाद नॉन स्टॉप कार्यक्रम में अरुण ने अपनी मशहूर नाटियों ठूनकी, बामनीय सहित पुरानी नाटियों पाता पानो रा, पानी री टांकी, बेटा केवल रामा, भगिरथिये, तेरी झुरिए से सबको खूब नचाया।
इससे पहले संध्या में हिमाचली जोड़ी अर्जुन गोपल और रंजना रघुवंशी का कार्यक्रम भी हिट रहा। पति पत्नी हिमाचली जोड़ी ने हिंदी और पहाड़ी गानों से खूब रंग जमाया। पहाड़ी टप्पे पहली बार उत्सव के मंच पर शानदार तरीके से पेश कर लोक संस्कृति में एक नया अध्याय भी इस जोड़ी ने जोड़ा। देश भक्ति के गीत हम जिएंगे और मरेंगे की प्रस्तुति के बीच पूरे मैदान में मोबाइल की फ्लैश लाइट्स जला कर दर्शकों ने दोनो कलाकारों का जोरदार अभिवादन किया। हाल ही में2 रिलीज हुई हिमाचली जोड़ी की नाटी रेडियो बाजो से दोनो गायकों ने दर्शकों को खूब झुमाया।
सारेगामापा से अपना नाम बनाने वाले सोलन की बेटी अनुषा जोशी ने का कार्यक्रम भी उनके नाम के अनुरूप ही खूब सराहा गया। अनुषा ने हिंदी पहाड़ी दोनो तरहों के गानों को गाकर गायकी के अपने हुनर से सबको अपना मुरीद बना दिया। इसी तरह मंडी से आए गायक इंद्रजीत ने भी सोलन में अपने पहले ही प्रोग्राम में अपना एक बड़ा फैन बेस बना लिया। इंद्रजीत ने एक स्टार गायक के स्तर की परफॉर्मेंस से साबित किया की बॉलीवुड गानों में भी हिमाचली गायक शानदार परफॉर्म कर सकते हैं।
छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विशिष्ठ अतिथि के तौर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में युवा मंडल की तारीफ करते हुए कहा की वे पहले भी हिमाचल उत्सव में आते रहे हैं और इस उत्सव का सोलन के सांस्कृतिक कैलेंडर में अब एक विशेष स्थान है। युवा मंडल के संस्थापकों पंकज सूद अध्यक्ष, मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष, कीर्ति कौशल महासचिव सहित अंकुश सूद, रिपुदमन, सरदार सिंह, विनेश धीर, मनोज ठाकुर , रजत थापा, विजय ठाकुर आदि सदस्यों ने सभी मेहमानों का स्वागत किया।