फॉलोअप : कोटी में मिले शवों की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलिया

दोनों युवतियों की उम्र 21-25 के बीच

0
5

 

आदर्श हिमाचल सोलन (परवाणू) : 

परवाणू के नजदीक कोटी में मिली दो अज्ञात युवतियों के शव की पुलिस को नहीं मिली अभी तक कोई जानकारी। बता दें की बुधवार शाम को परवाणू पुलिस को जानकारी मिली की कोटी के नजदीक दो गठरियाँ मिली हैं। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने गठरियों को कब्जे में लिया, जिन्हें खोलने पर उन्हें दो युवतियों के शव बरामद हुए।

पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शिमला भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हुई है। मामले की जाँच की जा रही है। पड़ोसी राज्यों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द से जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।

सोलन पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों की शिनाख्त के लिए हुलिया जारी किया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को ईएसआई परवाणू की मॉर्चरी में शिनाख़्त के लिए रखा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवतियों की उम्र 21- 25 साल के बीच बताई जा रही हैं। दोनों युवतियों का कद 5’3 है। दोनों का रंग गेंहुआ हैं। दोनों लड़कियों ने जामनी रंग की गोल गले की स्वेटर पहन रखी है। जबकि इनमें से एक ने काले रंग की पेंट और दूसरी ने काले रंग की स्लैक्स पहन रखी है। सोलन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इन लड़कियों से सम्बंधित कोई भी जानकारी पुलिस थाना परवाणू के फोन नम्बर 01792- 233124 पर सम्पर्क करें।
हत्या का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस थाना परवाणू में जांच आगे बढ़ा रही है।