आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी-पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन आनी
नी की नए वितीय सत्र की पहली बैठक मंगलवार को मंदिर सराएँ हाल आनी में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान दुनी चन्द ठाकुर ने की। बैठक में कुछ नये सदस्यों सहित संघ के 100 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में संघ की विभिन्न मांगों व समस्याओं पर विचार बिमर्श किया गया।
https://youtu.be/kwi8-_UQ8Gc
आदर्श हिमाचल TV को सब्सक्राइब करें व पेज लाईक करें
संघ के अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर ने कहा कि आनी में पेंशनर होम की मांग को लेकर सिविल पेंशनर संघ आनी का एक प्रतिनिधिमण्डल 15 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिमला में मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमन्त्री महोदय के समक्ष गत वर्ष व इस वर्ष की देय डीए कि किश्त को जल्द रिलीज करने की मांग भी रखेंगे। वहीं संघ के सचिव पी. दुर्वासा ने बैठक् में पीएनबी बैंक शाखा आनी के कर्मचारियों द्वारा पेंशनर संघ के बरिष्ठ नागरिकों के साथ बैंक के लेन देन से सम्बन्धित कामकाज में उदासीन रवैये के प्रति कड़ा रोष जताया।
उन्होंने कहा कि बरिष्ठ नागरिकों को हर जगह पूरा सम्मान व कार्य के प्रति प्राथमिकता दी जाती है, मगर आनी स्थित पीएनबी बैंक के कर्मचारियों का व्यवहार सही न होने के कारण बरिष्ठ नागरिकों को आम लाईन में खड़े होकर बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पी. दुर्वासा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने यदि अपना व्यवहार सही नही किया तो पेंशनर संघ को इस सम्बन्ध में बैंक के उच्च अधिकारियों से शिकायत को वाध्य होना पड़ेगा।
बैठक में संघ के अध्यक्ष दुनी चन्द ठाकुर के साथ पी. दुर्वासा. फतेह चंद शर्मा. एनडी ठाकुर. मोहर सिंह. तारा चन्द शर्मा. गोपाल दास. संगत राम. बेली राम. प्रेमी देवी. ईन्द्रा देवी. सुंदरु देवी तथा जय सिंह व मेहर दास सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।