हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत मध्य सराज के भाटकीधार में जुटा जनसैलाब

People gathered in Bhatkidhar of Madhya Saraj under the join hands program

0
3

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

(मंडी सराज)।कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन के पश्चात हिमाचल कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेशभर में की गई है।इसी कड़ी में सराज विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे खोलानाल, कशौड, कलहनी, भाटकीधार,खबलेच, बागाचनोगी, शिवाकुठेड,जैंशला, शिलीबागी सभी मध्य सराज की पंचायतों के सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन भाटकीधार के शावा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के समन्वयक श्री चेत राम ठाकुर द्वारा की गई।इस मौके पर मुख्य तौर पर टेक सिंह चौहान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सराज अध्यक्ष, तरुण ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस,गोपाल सहगल अध्यक्ष युवा कांग्रेस सराज, खुबे राम,लीला देवी,ज्ञान चंद, डोले राम ,हरदेव सिंह,मोती राम,पीर सिंह,डोले राम, हिम्मत राम,झावे राम डोले राम व अन्य सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।