कृषि बिल का विरोध कर रहे लोग कांग्रेस और अकाली दल में शामिल – किशन कपूर

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कांगड़ा। किसान आंदोलन जो सिर्फ पंजाब हरियाणा में सबसे ज्यादा सक्रिय है। उसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने खेतों का मुंह तक नहीं देखा है। ट्रैक्टर पर एसी लगाकर जा रहे हैं। कुछ क्षेत्रीय दल जिनकी राजनीतिक जमीन खिसक रही है, वह इस आंदोलन को चला रहे हैं तथा पर भी नए कानून नहीं बने। कांग्रेस ने अपने चुनावों में घोषणापत्र में लिखा था कि इसे लागू करेंगे। यह बात कांगड़ा-चंबा सांसद किशन कपूर ने कही।

उन्होनें कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था लोगों को लाभ नही मिल रहा। आज दिल्ली से चलने वाला पैसा जनता तक पहुंच रहा है। उन्होनें कहा कि मोदी ने किसानों की आए को दोगूना करने के लिए ही यह तीनों कृषि बिल लाए है। अंतर राज्य व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

राज्यों से बाहर अब कोई कर नही लगेगा। किशन कपूर ने कहा कि बहुत से किसान इस बिल का समर्थन कर रहे है तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इसमें कांग्रेस और अकाली दल शामिल हैं। मध्य प्रदेश में कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग के बाद मध्य प्रदेश में कृषि बढ़ोतरी हुई है। इसका हिमाचल का भी उदाहरण है। आंदोलन वालों की कोर्ट में जाने की शर्त को भी मान लिया है फिर भी आंदोलन चल रहा है।