कांग्रेस की नीतियों पर जनता लगा रही मोहर, भाजपा मुक्त करने की ओर बढ़ रही देश की जनता

0
3
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी जनता ने हाथ के निशान व कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाई है।सेना भर्ती प्रक्रिया में बदलाव करने वाली अग्रिपथ योजना, खाद्य एवं दूध निर्मित पदार्थों पर भारी भरकम जी.एस.टी.लादने,युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने के झूठे वादे ये चंद ऐसे फैसले हैँ जिससे भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से गिरा है जिससे लोगों का भाजपा के प्रति मोहभंग हो रहा है।भाजपा को अब जमीन खिसकाने का एहसास हो गया है इसलिए जनता का ध्यान इससे हटाने तथा डूबती नाव में हुए छेदों को पाटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार के मंत्री अब यह कह रहे हैं कि कांग्रेस 2024 का इंतजार करें लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है क्योंकि देश की जनता जान चुकी है कि मोदी सरकार न तो बेरोजगारों को रोजगार दे पाई ,न देश के विकास को गति दे पाई।
    महंगाई को नियंत्रित करने में नाकाम रहे और देश की आम जनता के साथ झूठ का प्रचार करते रहे लेकिन अब जनता का भी अब उनपर विश्वास नहीं रहा है।हिमाचल व कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का यह सिलसिला शुरू हो चूका है जो आने वाले दिनों में और तेज होने वाला है क्योंकि देश की जनता जान चुकी है कि अब केंद्र की सरकार के चद दिन शेष है।निशांत ने कहा कि देश भाजपा मुक्त हो रहा है।उदाहरण हिमाचल के बाद कर्नाटक में भी जनता ने हाथ के निशान व कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी सुक्खू सरकार ने अपने अल्पकाल में ही जनहित में बहुआयामी निर्णय लेकर जनता के बीच विश्वास कायम किया है।उसी का नतीजा है कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।हिमाचल में पिछले 3 चुनाव कांग्रेस पार्टी ने जीतकर हैट्रिक बनाई है और अब लोकसभा की चारों सीटें जीतकर चौंका लगाया जाएगा।