आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। पितृपक्ष पितरों को समर्पित है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होती है और अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर इसका समापन होता है। पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृपक्ष में पितरों को तर्पण देने और श्राद्ध कर्म करने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान न केवल पितरों की मुक्ति के लिए श्राद्ध किया जाता है, बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है। पितृपक्ष में श्रद्धा पूर्वक अपने पूर्वजों को जल देने का विधान है। ऐसे में चलिए जानते हैं तर्पण विधि, नियम, सामग्री और मंत्र के बारे में…
यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री ने डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर जताया शोक,परिजनों को दुःख सहन करने की ईश्वर से की प्रार्थना
कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष 2023 ?
पितृपक्ष की शुरुआत इस साल आज यानी 29 सितंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन 14 अक्तूबर को होगा।
| दिनांक | दिन | तिथि/श्राद्ध |
| 29 सितंबर 2023 | शुक्रवार | पूर्णिमा श्राद्ध |
| 29 सितंबर 2023 | शुक्रवार | प्रतिपदा श्राद्ध |
| 30 सितंबर 2023 | शनिवार | द्वितीया श्राद्ध |
| 01 अक्तूबर 2023 | रविवार | तृतीया श्राद्ध |
| 02 अक्तूबर 2023 | सोमवार | चतुर्थी श्राद्ध |
| 03 अक्तूबर 2023 | मंगलवार | पंचमी श्राद्ध |
| 04 अक्तूबर 2023 | बुधवार | षष्ठी श्राद्ध |
| 05 अक्तूबर 2023 | गुरुवार | सप्तमी श्राद्ध |
| 06 अक्तूबर 2023 | शुक्रवार | अष्टमी श्राद्ध |
| 07 अक्तूबर 2023 | शनिवार | नवमी श्राद्ध |
| 08 अक्तूबर 2023 | रविवार | दशमी श्राद्ध |
| 09 अक्तूबर 2023 | सोमवार | एकादशी श्राद्ध |
| 11 अक्तूबर 2023 | बुधवार | द्वादशी श्राद्ध |
| 12 अक्तूबर 2023 | गुरुवार | त्रयोदशी श्राद्ध |
| 13 अक्तूबर 2023 | शुक्रवार | चतुर्दशी श्राद्ध |
| 14 अक्तूबर 2023 | शनिवार | सर्व पितृ अमावस्या |











