प्रज्ञा परिवार के साधकों ने लगाए देवदार के  24 पेड़, प्रकृति का संतुलन ठीक करने का भी लिया संकल्प

0
5
देवदार के 24 पेड़ लगाते प्रज्ञा परिवार के साधक
देवदार के 24 पेड़ लगाते प्रज्ञा परिवार के साधक
आदर्श हिमचल ब्यूरो
शिमला। श्री नारायण गोशाला एवम पहाड़ी गाय संरक्षण व संवर्धन केंद्र में प्रज्ञा परिवार के साधकों द्वारा गायत्री के 24 अक्षर का प्रतिनिधित्व करते हुए देवदार के  24 पेड़ लगाए।  हर साल इस संख्या का दस गुना पेड़ लगाने व उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया ताकि प्रकृति का संतुलन ठीक हो सके और भविष्य को स्वर्ग बनाया जा सके।
देवदार के  24 पेड़ लगाते  प्रज्ञा परिवार के  साधक
देवदार के 24 पेड़ लगाते प्रज्ञा परिवार के साधक

फाउंडर पंचकोष रिसर्च सेंटर , प्रज्ञा कुंज सासाराम बिहार के संस्थापक लाल बिहारी सिंह के सानिध्य में पूरे भारत वर्ष से आए साधक द्वारा वृक्षा रोपण किया गया।  इसमें भारत स्वाभिमान के पूर्व युवा कॉर्डिनेटर एवम समाज सेवक नरेंद्र ठाकुर, हिमाचल गौ सेवा समिति के सचिव हेमंत शर्मा व अन्य समाज सेवी शामिल रहे।