आदर्श हिमाचल ब्यूरों
ऊना। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर मिनी सचिवालय ऊना में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई और उन्होंने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया।
इस दौरान उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि सरदार पटेल ने विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता सुनिश्चित की, जबकि इंदिरा गांधी का जीवन साहस और राष्ट्र सेवा का उदाहरण है। उनके नेतृत्व ने देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, एसडीएम अभिषेक मित्तल, सीपीओ संजय संख्यान सहित मिनी सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











