आदर्श हिमाचल ब्यूरो
आनी/कुल्लू। घर के मुखिया की मृत्यु के बाद परिवार को किन किन विकट परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है,यह दास्तां, वही लोग ,जानते हैं,जिन पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसे बुरे समय में अमुक परिवार के मुखिया द्वारा जीवन बीमा के रूप में की गई ,समझदारी, परिवार को दुखों से उभरने में किस प्रकार सहायक होती है,इसका साक्षात उदारहण है आनी के कराणा गाँव की विधवा कृष्णा देवी। कृष्णा देवी ,पति की मृत्यु के बाद ,स्वयं को बिल्कुल असहाय महसूस कर रही थी, मगर इसी बीच उसके पति दुनी चन्द पुत्र स्व, दौलत राम द्वारा पीएनबी आनी में कुछ वर्ष पूर्व ली गयी ,मेटलाइफ की जीवन बीमा योजना उसके जीवन में आशा की एक नई किरण साबित हुई।
पीएनबी शाखा आनी ने कृष्णा देवी को उसके पति की मृत्यु के बाद,उसे मेटलाइफ जीवन बीमा के रूप में 5.50 लाख रु की राशि चेक के रूप में प्रदान की। कृष्णा देवी को बीमे का यह चेक पीएनबी आनी बरिष्ठ शाखा के प्रबंधक मूलचंद बिष्ट ने मेटलाइफ के रिलेशनशिप प्रबंधक देवेंद्र कुमार के द्वारा प्रदान किया। आनी खण्ड के अंतर्गत कराणा गाँव की कृष्णा देवी को उसके पति देवी राम की मृत्यु के उपरांत 5.50 लाख रु का चेक प्रदान किया गया। पीएनबी शाखा आनी में मेटलाइफ के रिलेशनशिप प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुनी चन्द ने पीएनबी शाखा आनी से मेटलाइफ के अंतर्गत अगस्त 2017 में बीमा करवाया था , बीमाधारक की मृत्यु जनवरी 2020 में हुई , जिसकी नोमनी उनकी पत्नी कृष्णा देवी थी ,जिन्हें बीमें की राशि चेक के रूप में प्रदान की गई।उन्होंने बताया कि तीन साल में इस दावे को समायोजित किया गया है।प्रबंधक ने बताया कि पीएनबी मेटलाइफ में बीमाधारक 99 साल तक कवर ऑफ़ डेथ का लाभ ले सकता है ।