पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय, पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना जारी

0
3

शिमला: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय कर दी है। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 जुलाई को होगी। जिसका समय दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक तय किया गया है। जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

और से प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से बारे में एक अधिसूचना भी जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल पुलिस में आरक्षी सामान्य ड्यूटी पुरुष एवं महिला) और ड्राइवरों के पदों के लिए पूरे राज्य में दिनांक 03.07.2022 (रविवार) दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 01 बजे तक लिखित परीक्षा पुनः निर्धारित की गई है। इससे पहले यह परीक्षा दिनांक 27.03.2022 को आयोजित की गई थी तथा हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इसे रद्द कर दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश पुलिस में आरक्षियों की भर्ती के लिये शारीरिक दक्षता परीक्षा (पी0ई0टी0) और शारीरिक मानक परीक्षा (पी0एस0टी0) दिनांक 03.03.2022 को संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 75803 उम्मीदवारों ( पुरुष – 60,454, महिलायें- 14653), आरक्षी चालक (पुरुष- 696) पी0ई0टी0 के आधार पर उत्तीर्ण हुए थे। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही किए जाएंगे।