आदर्श हिमाचल ब्यूरों
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर के बरठीं में भूस्खलन के कारण हुई बस दुर्घटना में मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
इस दौरान प्रतिभा सिंह ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया है।











