हिमाचल में एहतियात की जरूरत: पंजाब में 81 फीसदी सैंपल्स में खतरनाक यूके वायरस की पुष्टि

0
5
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

चंडीगढ़/शिमला। हिमाचल में काफी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब में हाल ही में लिए गए सैंल्पस में  81 फीसदी में खतरनाक यूके वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। जीनोम टेस्टिंग के लिए राज्य से नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) को भेजे गए 401 सैंपलों में से 326 में नए रूप वाला खतरनाक वायरस (बी.1.1.7) पाया गया है। 81 फीसद सैंपलों में यूके में पाए जाने वाले इस वायरस की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। इसका फैलाव 40 से 70 फीसदी ज्यादा होता है।

ये भी पढ़ें: https://www.aadarshhimachal.com/hptdc-to-revise-its-hotel-fees-reschedule-remove-unnecessary-dishes-and-make-new-dishes-included-cm/

खतरे को देखते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैक्सीनेशन की मुहिम में युवाओं को भी शामिल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान में 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाए, क्योंकि यह वायरस युवाओं को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। कैप्टन ने लोगों से अपील की है कि वे टीका लगवाने में लापरवाही न दिखाएं। उन्होंने बताया कि मौजूदा कोविशील्ड दवा को यूके के वायरस (बी.1.1.7) के लिए बेहद कारगर पाया गया है।

वहीं  इस सब के बाद हिमाचल में भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि साथ लगते पंजाब राज्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों व पर्ययटन स्थलों में पर्यटकों की आवाजाही लगी रहती है। इसी कारण पंजाब में यूके वायरस की पुष्टि के बाद हिमाचल में भी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।