आदर्श हिमाचल ब्यूरों
केलांग लाहौल-स्पीति । जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से जिला लाहौल-स्पीति में 27 मार्च से 29 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी Kiran Bhadana द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में उपमंडल, तहसील एवं फील्ड स्तर के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है, ताकि जनगणना प्रक्रिया का प्रभावी क्रियान्वयन जमीनी स्तर तक किया जा सके।
प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रमुख अधिकारियों में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान, एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह, डीआईओ (एनआईसी) संदीप कुमार, तहसीलदार केलांग विकास कुमार तथा नायब तहसीलदार शेर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनगणना विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सहायक निदेशक उत्कर्ष यादव, सांख्यिकीय अन्वेषक विकास कुमार (डीसीओ नोडल) तथा प्रत्युष सिंह बतौर आधिकारिक प्रशिक्षक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
इसके अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी, कानूनगो, चार्ज क्लर्क एवं अन्य फील्ड स्टाफ को भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि जनगणना के दौरान डेटा संकलन, सत्यापन एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी पहलुओं के साथ डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डेटा प्रबंधन, फॉर्म भरने की प्रक्रिया तथा जनसंपर्क कौशल पर विशेष बल दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे जनगणना कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर नीतियों एवं योजनाओं का निर्माण किया जाता है, इसलिए इसकी शुद्धता एवं विश्वसनीयता अत्यंत आवश्यक है
- जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना 2027 के सभी चरणों का संचालन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज की जा सके।
#LahaulSpiti #Keylong #HimachalPradesh #Census2027 #जनगणना2027 #TrainingProgram #DistrictAdministration #GoodGovernance #DataManagement #DigitalIndia #GovernmentInitiative #HimachalNews #AdarshHimachal











