आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल पहुंच गई हैं। आज सुबह 8 बजे प्रियंका गांधी दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंची। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया। चंडीगढ़ से तीनों नेता कुल्लू के भुंतर पहुंचे। यहां पर अभी वह प्रभावित परिवारों से मिल रही हैं। प्रियंका का आज कुल्लू, मनाली, मंडी के पंडोह और सोलन जाने का कार्यक्रम है।
यह भी पढ़े:- विभिन्न संघों और यूनियनों के प्रतिनिधिमंडल ने किया आपदा राहत कोष में अंशदान
कुल्लू और मंडी जिले में आठ से 11 जुलाई के बीच की भारी बारिश से हुई भयंकर त्रासदी के चलते प्रियंका गांधी आज हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी पहले कुल्लू के भुंतर में उसके बाद मनाली जाएंगी। दोनों जगह प्रियंका उन लोगों से मिलेगी, जिनके इस आपदा में घर टूट गए हैं और जिन्होंने अपनों को खोया है। मनाली से दोपहर के वक्त वह मंडी के पंडोह आएंगे, जहां पर बीते दिनों बरसात में BBMB के डैम से पानी छोड़ने के बाद किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन और दर्जन घर जलमग्न हो गए थे।
इसके बाद प्रियंका गांधी सोलन जाएगी। सोलन के शामती में प्रियंका गांधी उन लोगों से मिलेगी, जिनके घर पहाड़ी धंसने के बाद बड़ी-बड़ी दरारें आने के बाद खाली कराए गए और जमींदोज हो गए हैं। सोलन से प्रियंका गांधी शाम के वक्त शिमला के छराबड़ा जाएंगी। पार्टी सूत्रों की माने तो कल भी प्रियंका गांधी प्रदेश में आपदा प्रभावितों का दर्द जानेगी।