आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। शनिवार को सचिवालय में हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ और मुख्याध्यापक एवम प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग संघ का सयुंक्त शिष्टमंडल वीरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शिक्षामंत्री गोबिंद ठाकुर से मिला। शिष्टमंडल में अध्यापक संघ के संरक्षक विजय गोस्वामी, सलाहकार डॉ कुलदीप अत्री, मुख्याध्यापक प्रधानाचार्य स्वर्ग संघ के राज्य मुख्यालय सचिव जोगिंदर तनवर, जिला प्रधान रतन वर्मा खेमराज भंडारी, विहारी लाल शर्मा, सुरेश पठानिया आदि शामिल रहे।
शिष्टमंडल ने शिक्षामंत्री से 2 साल से प्रधानाचार्य की पदोन्नति न होने के कारण शिक्षको को हो रहे नुकसान के बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सेकड़ो शिक्षक बिना पदोन्नति ही रिटायर्ड हो रहे हैं और अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने के लिए हेड्स के पद भरना अत्यंत आवश्यक है। शिष्टमंडल ने एक दो दिन में पदोन्नति सूची जारी करने की ज़ोरदार मांग की जिस पर शिक्षामंत्री ने सहमति जताते हुए कल कैबिनेट के बाद किसी भी बक्त पदोन्नति सूची जारी करने का आश्वासन दिया। इस सूची में 500 से अधिक प्रधानाचार्य पदोन्नत हो रहे है। जिसके लिए शिष्टमंडल ने शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया।