आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रामपुर। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रामपुर तथा शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने आज दी है।
इस दौरान प्रवक्ता ने बताया कि, मंत्री 30 सितंबर को सुबह 11 बजे रामपुर के तकलेच में बाढ़ से प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2:30 बजे झाखड़ी में एक जिम का उद्घाटन करेंगे और शाम 4:30 बजे मां भीमा काली मंदिर, सराहन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी उनका भाग लेना तय है। 1 अक्टूबर को सुबह 11:45 बजे विक्रमादित्य सिंह घानवी में बाढ़ प्रभावित सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। 2 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे सुन्नी में जिला स्तरीय दशहरा उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे शाम 6:15 बजे टूटू में दशहरा उत्सव में हिस्सा लेंगे। मंत्री के इस दौरे का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेना और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेना बताया गया है।











