आदर्श हिमाचल ब्यूरो
बीबीएन।पंजाब में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस बद्दी ने पंजाब की सीमा से सट्टे सभी इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन पंजाब व हरियाणा की सीमाओं से सट्टा है। पंजाब में विधानसभा चुनावों के चलते जिला पुलिस बद्दी ने पंजाब की सीमा से सट्टे सभी मुख्य प्रवेश द्वारों पर नाकेबंदी कर रखी है।
इसके अलावा बीबीएन को पंजाब से जोडऩे वाले सभी संपर्क मार्गों पर भी पुलिस का पहरा है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृड व पुख्ता बनाने के लिए डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मंगलवार को बार्डर इलाकों का दौरान किया। डीएसपी बद्दी ने जहां सभी नाकों की जांच की वहीं संपर्क मार्गों का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा।
गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होनी है। जिसके चलते इन दिनों पंजाब में चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। पंजाब चुनावों के मद्देनजर जिला पुलिस बीबीएन ने कानून व्यवस्था को बनाये रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पंजाब से जुड़े सभी प्रवेश मार्गों पर पुलिस ने नाकेबंदी की है और आने जाने वालों की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद और दिन रात पैनी नजर रखी जा रही है।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि बीबीएन पंजाब व हरियाणा की सीमाओं से सटा है। पंजाब में विस चुनावों के चलते जिला पुलिस ने पंजाब के साथ लगने वाली सीमाओं को सील कर रखा है तथा दिनरात इन सीमाओं पर पुलिस का पहला है। इसके अलावा अन्य छोटे संपर्क मागों पर भी पुलिस जवान दिन रात डयूटी दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृड़ बनाने के चलते मंगलवार को सीमाओं का निरीक्षण किया गया है।