राहुल गांधी को जाता है जातिगत जनगणना का श्रेय यह सामाजिक न्याय की जीत : देवी लाल सांडिल

0
12

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

कांगडा।  केंद्र सरकार की ओर से 2026 की जनगणना में जातिगत जनगणना शामिल करने की घोषणा पर में रविवार को प्रदेश युवा कल्याण बोर्ड के पूर्व निदेशक देवी लाल सांडिल ने इस फैसले को सामाजिक न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संघर्ष के कारण भाजपा को यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि यह फैसला ओबीसी, दलित और आदिवासी समुदायों के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया।

 

 

प्रेसवार्ता के दौरान देवी लाल सांडिल ने राहुल गांधी की कई उपलब्धियों का जिक्र किया। इनमें कृषि कानूनों की वापसी, अग्निवीर योजना में सुधार और जीएसटी दरों में कमी शामिल हैं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी। और आने वाले समय में राहुल गांधी ही भारत के भविष्य है और उनके प्रधानमंत्री बनने से देश तरक्की करेगा उनके नेतृत्व में देश में सामाजिक समानता और न्याय का नया युग शुरू होगा।