आनी में बारिश, जलोड़ी दर्रे पर हिमपात, पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर

0
3
चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर
आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
आनी।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान  अनुसार रविवार रात्रि व सोमवार प्रातः  समुचे आनी क्षेत्र में मध्यम बर्षा हुई और यहां के प्रमुख दर्रे जलोडी पास सहित अन्य उॅंची पहाडियों और सेब बागीचों में हल्का  हिमपात होने से आनी घाटी श्वेत वर्ण से सरावोर हो गई है। खनाग पंचायत के उपप्रधान बीएस राणा के अनुसार आनी वाहय सराज क्षेत्र को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोडने वाले एनएच 305 सडक मार्ग के मध्य 10280 फुट की उॅंचाई पर स्थित प्रमुख जलोड़ी दर्रे पर सोमवार को खबर लिखे जाने तक करीब  दो इंच ताजा हिमपात दर्ज किया गया।जिससे  एनएच 305 सड़क मार्ग पर  खनाग व सोझा के बीच  वाहनों की आवाजाही पूर्णतयः ठप्प हो गई है।
क्षेत्र में काफी लंबे अरसे बाद हुई  बारीश व  बर्फबारी से किसानों बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बर्षा को फसलों तथा बर्फबारी को सेब की अच्छी पैदावार के लिए संजीवनी माना जा रहा है। एक ओर जहां सर्दियों की इस  पहली बर्फबारी से लोग खुश हैं, वहीं सामान्य जनजीवन  शीत लहर की चपेट में आने से अस्त व्यस्त हो गया है ।भारी बारीश व बर्फवारी के चलते आनी प्रशासन ने उपायुक्त कुल्लू के निद्रेशानुसार आमजनमानस में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीएम आनी  चेतसिंह ने बताया कि मौसम विभाग शिमला ने  अगले दो दिनों  तक जिला कुल्लू में भारी बारीश और बर्फवारी होने की चेतवानी दी है, जिससे कुल्लू जिले के मध्य व पहाडी क्षेत्रों में भारी बर्फ़बारी होने की सम्भावना है। अतः ऐसे में  एतिहात के तौर पर लोग  बर्फीले ईलाकों में  न जाएं।उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोग  अपने घरों में ही रहें और कोई  भी जोखिम ने उठाएं। एसडीएम ने कहा कि कोई भी आपातकालीन स्थिति होने पर व्यक्ति आपदा प्रवंधन के टोल फ्री नम्बर 1077 पर  काॅल कर सहायता ले सकता है।