आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कुशलक्षेम पूछने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को एम्स पहुंचे। उन्होंने यहां उपचाराधीन सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना। गहलोत ने सुखविंद्र सुक्खू सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री अभी आईसीयू में हैं, स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है।
यह भी पढ़े:- पटाखों की अवैध बिक्री पर लगी रोक, आतिशबाजी रखने एवं विक्रय के लिए अस्थाई बूथ बनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी