राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ली हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल की शपथ

0
6

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने आज शपथ ग्रहण कर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल का पदभार संभाल लिया है। शपथ ग्रहण समारोह शिमला के राज्य भवन में हुआ जहां हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि विजय कुमार मलिमठ ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को राज्यपाल पद की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: “राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का शिमला पहुंचने पर हुआ अभिंनदन, कल लेंगे राज्यपाल की शपथ

हिमाचल के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि गोवा की आजादी में हिमाचल का एक बड़ा योगदान रहा है। कांगड़ा के राम सिंह को गोवा निवासी भूल नहीं पाएंगे। राज्‍यपाल ने कहा कि प्रदेश में राम सिंह के परिवार को में ढूंढने का प्रयास करूंगा। आगे बताया कि ये मेरी भूल थी कि आतिथ्य सत्कार केवल गोवा वासी जानते हैं, मैंने यह भूल यहां पहुंच कर सुधार ली है। समूचा हिमाचल के लोग आतिथ्य सत्कार में किसी से पीछे नहीं है।

अर्लेकर गोवा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वह संगठन में दो बार महासचिव, दक्षिण गोवा के पार्टी अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गोवा औद्योगिक विकास निगम में अध्यक्ष, गोवा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, वित्तीय विकास निगम के अध्यक्ष जैसे बड़े पद भी संभाल चुके हैं।