राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, कोटशेरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न

0
37

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

(कोटशेरा), शिमला में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे डा अमरजीत सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डां राज कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा पार्षद अन्नाडेल उर्मिला कश्यप, पीटीए अध्यक्ष कमल लोहिया, रचना लोहिया व निशा शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय में नवनिर्मित जिम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।हिमाचल विश्व विधालय के युवा महोत्सव विजेता भास्कर कपिल व उनके साथियों ने अपने गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्या डां मालिनी द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण समिति की संयोजक डॉ. शालिनी चौहान ने बताया कि समारोह में विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस, रेंजर-रोवर, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

 

प्राचार्य डां  गोपाल चौहान ने अपने संबोधन में महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि संस्थान में डिजिटल पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, बैडमिंटन कोर्ट, इतिहास संग्रहालय, जिम तथा क्रिकेट पिच जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिन पर अब तक तीन करोड़ रुपये से अधिक व्यय किया गया है

 

 

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय ने खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2025 में Himachal Pradesh University की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में 1988 के बाद पुनः विजय हासिल की। इसके अतिरिक्त बैडमिंटन व कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

 

मुख्य अतिथि डां अमर जीत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए National Education Policy 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह नीति सभी हितधारकों की सहमति से ही लागू की जाएगी। उन्होंने शिक्षा में एआई और नवाचार की भूमिका पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

उन्होंने घोषणा की कि महाविद्यालय में आगामी सत्र से बी.वोक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे तथा भविष्य में इनोवेशन लैब, स्किल लैब और इंटर्नशिप सेंटर की स्थापना भी की जाएगी।समारोह में विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय उपलब्धियों के लिए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में काजल (बीएससी) ने समग्र प्रथम, यामिनी मलिक (बीसीए) ने द्वितीय तथा मनीष ठाकुर (कला संकाय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनेक विद्यार्थियों को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. पी.डी. कौशल, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. अनुप्रिया शर्मा सहित सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पहाड़ी नाटी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।