सुलह को पूर्ण तहसील का दर्जा, संजय चौहान ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खु को धन्यवाद दिया

0
7

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला। प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने सुलह उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को हार्दिक धन्यवाद दिया है। संजय सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में सुलह को तहसील का दर्जा देने की स्वीकृति की घोषणा की थी और अब मंत्रीमंडल की बैठक में इसे पूर्ण तहसील का दर्जा प्रदान कर दिया गया।

इस दौरान संजय चौहान ने कहा कि यह निर्णय पूरे सुलह विधानसभा क्षेत्र के विकास और चौमुखी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दिल में सुलह के लिए विशेष स्थान है।