क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ करेंगे कार्य
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। चौपाल विधानसभा चुनाव क्षेत्र से रहें पार्टी प्रत्याशी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सगंठन रजनीश किमटा ने कहा है कि वह क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने व क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि भले ही पिछले चुनाव में उन्हें उम्मीद के विपरित परिणाम मिला है पर उनके मन में किसी के प्रति न तो कोई द्वेष है और न ही कोई शिकायत।उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी उन्हें इस चुनाव में अपना कीमती वोट दिया है उसके लिए वह उनके सदैब आभारी है और उनकी किसी भी समस्यायों को दूर करना उनकी पहली जिम्मेदारी भी हैं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चौपाल क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के भाजपा से जुड़े प्रतिनिधियों ने उनसे भेंट कर उन्हें पूर्व में अपनी गलती के लिए निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह इसके लिए उनसे अपना खेद प्रकट करने आये हैं। उन्होंने कहा कि आज ही वह भाजपा की सदस्यता को त्याग कर कांग्रेस पार्टी व उनके साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वह सब लोग क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।
रजनीश किमटा ने भावुक होते हुए कहा कि पूर्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाबजूद उन्होंने चौपाल क्षेत्र में करोड़ो रूपये के विकास कार्यो को करवाया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य इस क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने व सड़कों की खस्ता हालत को सुधारने का मुख्य रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनी है,भले ही वह सरकार में चुन कर विधानसभा नही जा सकें पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से इस क्षेत्र में विकास कार्यो में कभी कोई कमी नही आएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए वह किसी भी समय उनसे सम्पर्क कर सकते हैं।
आज भाजपा छोड़ रजनीश किमटा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामने वालों में प्रमुख हेमंत डोगरा,बीडीसी सदस्य मधु रमचैक, रीनू ठाकुर,धनीराम शर्मा,सोहन सिंह,बॉबी चौहान के अतिरिक्त चौपाल ब्लॉक के प्रधान शीतल,तारा चौहान, मोर सिंह,दलीप चौहान, रमा रनाईक, निशा चौहान, अशोक रांटा,गुलाब सिंह चौहान, मनोज,अशोक ,राम लाल शर्मा के अतिरिक्त कुपवी ब्लॉक से विनता देवी,बबिता शर्मा,गोपाल भागटा दिनेश,सुमन, बीना, राजवंती,हीरा सिंह,तथा कई वार्ड सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा ।