मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद भी सेवानिवृत एचआरटीसी कर्मचारी मासिक पेंशन व अन्य देय भत्तों से वंचित 

सेवानिवृत कर्मचारियों में भारी रोष, बोले....अपने ईलाज करवाने में भी हो रही अब असुविधा, सरकार लें कड़ा संज्ञान 

0
3
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्ज कल्याण संगठन
हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्ज कल्याण संगठन
आदर्श हिमाचल ब्यूरो  
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम पेंशनर्ज कल्याण संगठन की शिमला ईकाई बैठक  के.सी. चौहान, प्रदेशाध्यक्ष की अध्यक्षता आयोजित की गई जिसमें प्रदेश भर से सेवानिवृत कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों को मुख्यमन्त्री  और  उप मुख्यमन्त्री  के आदेशों के बावजूद भी अप्रैल माह की पेंशन का 27 मई  तक भी भुगतान नहीं हुआ है जिस बारे सेवा निवृत कर्मचारियों में भारी रोष है। इस बारे में पूर्व में संगठन के प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 22.10.2021, 08.06.2022 तथा 30.08.2022 को मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव (परिवहन) द्वारा आश्वस्त किया गया था कि हर माह के प्रथम सप्ताह में मासिक पेंशन का भुगतान किया जायेगा , लेकिन  आज तक भी निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को अप्रैल 2023 की पेंशन का भुगतान नही हुआ। निगम प्रशासन द्वारा उनकी निरन्तर अनदेखी की जा रही है। अधिकतर पेंशनर उनकी मासिक पैशन पर ही निर्भर है।

इसके अतिरिक्त निगम के सेवानिवृत कर्मचारियों को संशोधित पेंशन का ऐरियर और अन्य देय भत्तों के भुगतान में भी भारी विलम्भ होने के कारण सेवा निवृत कर्मचारियों में भारी आक्रोश  है।

चिकित्सा भत्ता (medical reimbursement) की अदायगी भी पिछले लगभग एक साल से नहीं हुई है य सेवानिवृत कर्मचारी अपने ईलाज करवाने में. भारी असुविधा का सामना कर रहे है। अतः मुख्य मन्त्री / उप मुख्य मन्त्री उपरोक्त विषय पर पुनः कड़ा संज्ञान लें व सेवानिवृत कर्मचारियों को उनकी मासिक पेंशन व अन्य देय भत्तों का भुगतान करवाने की अनुकम्पा करें।