सेवानिवृत्त पदम् सिंह ठाकुर ने की कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण 

पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के भी रहे है सुरक्षा अधिकारी  

0
6
कांग्रेस
कांग्रेस
आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला।  पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के सुरक्षा अधिकारी रहें सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक पदम् सिंह ठाकुर ने आज विधिवत रूप में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की उपस्थिति में उन्होंने अपना सदस्यता फार्म भरा। इसके अतिरिक्त आईजीएमसी से सेवानिवृत्त नर्सिंग ऑफिसर जितेंद्र सेवल व वीना सूर्यवंशी ने भी आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।