पांवटा साहिब में पहली बार बना सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संघ, एमआई खान अध्यक्ष तो जीत सिहं बने उपाध्यक्ष

0
3
वेवसाइट लोगो
वेवसाइट लोगो

सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की समस्याओं को रखेंगे सरकार के समक्ष, मौत होने पर रखेंगे आश्रितों का ख्याल

आदर्श हिमाचल ब्यूरो 
पांवटा साहिब। पहली बार जिला सिरमौर के उपमंडल पावटा साहिब में पुलिस उपमंडल स्तर पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने एक मंच पर एकत्रित होकर अपना एक संगठन बनाया है। इस संगठना का नाम हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस  कल्याण संघरखा गया हैं। संघ की पहली बैठक में सर्वसम्मति से एमआई खान को अध्यक्ष, जीत सिंह को उपाध्यक्ष, बलबीर सिंह जस्टा को सचिव, किशन चन्द को प्रचार प्रसार सचिव, मोहन सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष, गुरसरण सिंह एवं संगत सिंह सैनी को मीडिया प्रभारी, सोहन सिंह, रवि दत्त, प्रकाश चन्द, गुरदयाल सिंह, कल्याण सिंह, बस्ती राम, श्रवण कुमार, शादी राम को सलाहकार एवं सदस्य बनाया गया है।
संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष एमआई,खान ने बताया कि महाराजाओं के समय रियासत काल से जिला सिरमौर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। लेकिन आज दिन तक पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का कोई संघ या एसोसिएशन नही था। पिछले 2/3 महीनों से  स्वयं एमआईं खान ने बहुत मेहनत करके पुलिस उपमंडल पावटा साहिब के सभी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों से संपर्क साध कर सभी को एक मंच पर एकत्रित करके सभी की सहमति से यह संघ बनाया है। इस संघ का विस्तार बाद में जिला स्तर पर भी किया जाएगा। समस्त जिला सिरमौर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस पेंशनर्स अगर इस संघ में सम्मिलित होने कि इच्छा रखते हों तो उनका भी स्वागत है।
संघ के अध्यक्ष एमआई खान के अनुसार संघ का उद्देश्य एवं कार्य प्रदेश के के अन्य जिलों के संगठनों के साथ मिलकर सेवानिवृत्त अधिकारियों की मांगो को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखना और संघ के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि अपने पुलिस विभाग की हर प्रकार से सहायता करना, आम जनता का सहयोग करना, पुलिस पेंशनर्स के सभी श्रेणियों के पेंशनर्स में एकता व भाई चारा तथा परस्पर समन्वय की भावना रखना, संघ सदस्यों की सामूहिक हितों की रक्षा वैधानिक तरीकों से करना, अन्य पेंशनर्स संघ के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाना, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के निधन होने पर उनके आश्रितों के हितों के देखभाल करना एवं संगठन के हर सदस्य कि वयक्तिगत रूप से सहायता करना संघ का प्रमुख उद्देश्य होगा।