ऋषि किशोर बने पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य, तीन सालों के लिए किया गया नियुक्त

ढालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत

0
2

आदर्श हिमाचल ब्यूरो

कुल्लू। जिला के मनाली विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता ऋषि किशोर को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में स्थाई सदस्य नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से उन्हें नियुक्ति दी है कुल्लू जिला से पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में मात्र एक ही व्यक्ति को नियुक्ति मिली है। ऋषि किशोर इस के साथ किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के भूमिका भी निभा रहे हैं और वह ग्राम पंचायत लरांकेलो ग्राम पंचायत के उप प्रधान भी है तो वही कुल्लू पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा उनका स्वागत किया गया ।

यह भी पढ़े:-गोबर खरीद योजना के तहत खण्ड स्तर पर स्थापित होंगे क्लस्टर- कृषि मंत्री

इस दौरान ऋषि किशोर ने अपनी इस नियुक्ति पर मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वह उन्हें दी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। इस दौरान बीडीसी चैयरमेन नगर ब्लॉक खेख राम ठाकुर, गंगा राम जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, तरुण शर्मा पूर्व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, नविन्दर कपूर , दीपक ठाकुर, आसिष ठाकुर, निहाल चंद, निल चंद , गौरव ठाकुर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के  पदाधिकारी मौजूद रहे।