आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से लगातार लोगों की जान जा रही है। शिमला के रोहड़ू के चिंड़गांव के खाबल में बीती रात 9 बजे के करीब एक हादसा पेश आया है जिसमे लैंडस्लाइड के चलते एक कार हादसे का शिकार हो गई और दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। कार में कुल पांच लोग सवार थे।
यह भी पढ़े:- चार सदस्यीय अंतर मंत्रालय केंद्रीय समन्वय टीम ने आज किया कुल्लू जिले के आपदा प्रभावित मनाली व् मणिकर्ण का दौरा।
घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है। यह सभी व्यक्ति खाबल सिंदासलि के बताए जा रहे हैं। हादसे में अनिल, पृथीपाल और सत्यप्रकाश की मौत हो गई, जबकि त्रिलोक और अवंतिका घायल हैं।