रोहड़ू मेला 2026: ‘मिस चांशल’ प्रतियोगिता से प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, ऑडिशन शेड्यूल जारी

0
6

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मिस चांशल – द हिमालयन क्राउन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं पर्वतीय जीवन शैली को प्रदर्शित करेगा।

 

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के ऑडिशन 6 अप्रैल, 2026 को गेयटी थियेटर, शिमला तथा 8 अप्रैल, 2026 को इंडोर स्टेडियम समाला (रोहड़ू) में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होंगे। इसके अलावा 10 एवं 11 अप्रैल को ऑनलाइन ऑडिशन भी होंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अवसर मिल सके।

 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयु सीमा 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम लंबाई 5 फीट 2 इंच अनिवार्य है। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों का परिचय एवं रैम्प वॉक के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

 

प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड में सफेद या काला टॉप, नीली जीन्स तथा न्यूनतम 4 इंच हील्स निर्धारित की गई हैं। पंजीकरण शुल्क 200 रुपये रखा गया है और यह प्रतियोगिता केवल जिला शिमला की बालिकाओं के लिए खुली है।

 

विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम स्थान पर 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान पर 21 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान पर 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

 

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 85808-09951 पर संपर्क कर सकते हैं।

#रोहड़ूमेला #मिसचांशल #हिमाचलप्रदेश #शिमला #प्रतिभा #युवतियां #ऑडिशन #संस्कृति #विकास #इवेंट