आदर्श हिमाचल ब्यूरों
रिकांगपिओ । उपायुक्त कार्यालय परिसर रिकांगपिओ में आज सभी सरकारी विभागों द्वारा सफाई अभियान आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व सचिव विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) एवं एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक ने किया।
उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान के माध्यम से स्वच्छता एवं कचरा पृथक्करण पर जानकारी प्रदान की गई ताकि पर्यावरण संतुलन के महत्व पर प्रकाश डाला जा सके।अमित कल्थाईक ने बताया कि इस सफाई अभियान में साडा क्षेत्र की सात पंचायतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कचरा प्रबंधन पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान के माध्यम से 610 किलो सूखा कचरा इकट्ठा किया गया और इस कचरे को पोवारी कूड़ा संयंत्र को भेज दिया गया है।











