मोदी युग में आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास ने छुए नए शिखर

0
10

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में न केवल आर्थिक और राजनीतिक मोर्चों पर मजबूती हासिल की है, बल्कि मानसिक और सांस्कृतिक स्तर पर भी उल्लेखनीय सशक्तिकरण देखा गया है। विशेषज्ञों और विश्लेषकों का मानना है कि मोदी सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को वैश्विक मंच पर एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना के अंतर्गत सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सुधारों को अमल में लाया है। आत्मनिर्भर भारत’ अभियान, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाएं देश को आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर कर रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मोदी ने हर भारतीय के भीतर यह विश्वास पैदा किया है कि भारत वैश्विक स्तर पर किसी से कम नहीं है। उनके नेतृत्व में भारत ने आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं, जिसे ऐतिहासिक और अद्वितीय माना जा रहा है।