📝 आदर्श हिमाचल ब्यूरो
केलांग। Ministry of Panchayati Raj द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के अंतर्गत लाहौल-स्पीति की ग्राम पंचायत शांशा ने “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
Kiran Bhadana के नेतृत्व में इस पंचायत को 1 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जो सीधे पंचायत के विकास कार्यों के लिए उपयोग होगी।
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास पुरस्कार (DDUPSVP) के तहत देशभर से चयनित 27 पंचायतों में शांशा पंचायत ने टॉप स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
उपायुक्त ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरे लाहौल-स्पीति के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य पंचायतों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने पंचायतों में डिजिटल लेखांकन, पारदर्शिता और ग्राम सभा आधारित निर्णय प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया।
🔖
#LahaulSpiti #HimachalPradesh #PanchayatiRaj #ShanshaPanchayat #NationalAward #RuralDevelopment #KiranBhadana #India #AdarshHimachal #PanchayatAwards











