आदर्श हिमाचल ब्यूरो
शिमला। देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने शिमला के संजौली चौक से संजौली सुरंग तक प्रातः 8:30 बजे से प्रातः 9:15 बजे के बीच तिरंगा यात्रा निकल कर अमृत महोत्सव मनाया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ सैंकड़ों लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर यह तिरंगा यात्रा निकाली। संजौली चौक से निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिकों, बुज़ुर्गों, महिलाओं, युवाओं सहित जश्ने आज़ादी के दीवानो की टोली संजौली सुरंग तक गई और फिर वहां से देश भक्ति नारों के भरपूर जोश से वापस संजौली चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
हिमाचल में तिरंगा फहराने को लेकर खालिस्तानी समर्थकों की धमकियों के जवाब में तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी ने बता दिया कि तिरंगा भारतीयों के हृदय में बसता है। यात्रा सम्पति पर पार्टी के हिमाचल प्रदेश कन्वीनर डी एन चौहान ने बताया कि पार्टी ने वादा किया था कि हिमाचल में तिरंगा फहराने को लेकर कोई धमकियों से डरने वाले नहीं है, हम 15 अगस्त तिरंगा यात्रा निकालेंगे क्योंकि तिरंगा हमारी आन बान और शान है, जिसे आज भारी जनसमूह के साथ निकला गया है।
इस तिरंगा यात्रा में पार्टी के हिमाचल एडवाइज़री बोर्ड प्रभारी नंदी वर्धन जैन, भूतपर्व सैनिक विजय वासुदेव, समाज सेवी डॉ एल सी शर्मा, राष्ट्रिय कोर वर्किंग कमिटी के सदस्य आनंद नायर, विवेकानंद झा, एस पी शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ सदस्य डॉ रोशन लाल चौहान, आशिमा राजपूत, रक्षा कंवर, अजय कुमार कल्याण सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।