शिमला नर्सिंग कॉलेज ने युवा चेंजमेकर्स युवाओं के लिए फेलोशिप कार्यकम की अनोखी पहल।

0
49

आदर्श हिमाचल ब्यूरों

शिमला । “युवा चेंजमेकर्स” कार्यक्रम में हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के संबंध में युवा चेंजमेकर्स हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए एक वर्ष की नेतृत्व फेलोशिप कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य युवाओं को केवल परिवर्तन की चर्चा तक सीमित न रखकर उन्हें सक्रिय रूप से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम “Learning by Doing” की अवधारणा पर आधारित है, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों को नेतृत्व, सुशासन एवं सामुदायिक सहभागिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।

 

लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य सामाजिक रूप से जागरुक, नैतिक मूल्यों से युक्त एवं कर्मठ युवा नेतृत्व को विकसित करना है।

 

शिमला नर्सिंग कॉलेज, शुराला के नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ पंजीकरण करवाया।

 

इस अवसर पर युवा चेंजमेकर्स टीम से  राजिंदर धीमान,  शशि,  तरुण राणा एवं  राधे उपस्थित रहे। महाविद्यालय की सचिव डॉ. किमी सूद एवं प्राचार्या डॉ. कृष्णा चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

आपसे विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त प्रेस नोट को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/मीडिया मंच में प्रकाशित करने की कृपा करें।